logo

गढ़वा : JMM में शामिल होने का सिलसिला जारी, 500 से अधिक लोगों ने थामा दामन

MT0070.jpg

गढ़वा
विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल होने का सिलसिला जारी है। पिछले दो दिनों में 500 से अधिक लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास सहित क्षेत्र भ्रमण के दौरान भी विभिन्न गावों से लोग काफी संख्या में JMM में शामिल हुए हैं। मंत्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर सभी को पार्टी में शामिल किया। इस दौरान मेराल प्रखंड के विकताम, नावाडीह, बरवाही, छतरपुर, लगमा, गढ़वा के रांकी मुहल्ला, संघत मुहल्ला, मेराल प्रखंड के बौराहा, ओखरगाड़ा पूर्वी आदि एक दर्जन से अधिक गावां के 500 से अधिक ग्रामीणों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। 


मौके पर मंत्री ठाकुर ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार के जनहित के कार्यों एवं गढ़वा के विकास कार्यों से प्रभावित होकर सभी लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी में शामिल होने से JMM परिवार बड़ा हो रहा है। साथ ही पार्टी और भी मजबूत हो रही है। उन्होंने सभी लोगों से कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के लिए कार्य करें। 


ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र कार्यकर्ता क्षेत्र में जाकर लोगों को राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दें एवं योजनाओं का लाभ दिलाने में ग्रामीणों की मदद करें। मौके पर मुख्य रूप से JMM जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, शरीफ अंसारी, फरीद खां, दीपमाला, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय, निर्मला देवी, चिंता देवी, नागेंद्र सोनी, मकसूद खान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।


 

Tags - Mithilesh ThakurJMMJharkhand News